फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पहले लॉकडाउन, प्रत्याशियों की नींद उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की तो प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। उनमें मतदान से एक दिन पहले लॉकडाउन के चलते चुनाव की तैयारियाें को लेकर बेचैनी है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे एक दिन पहले रविवार को प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का भी आदेश है। जिससे पंचायत चुनाव के प्रत्याशी बेचैन हो गए हैं। चुनाव की तैयारियां और मतदाताओं को दूसरे स्थानों से लेकर आने में प्रत्याशियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
लॉकडाउन की घोषणा से व्यापारी भी सहमे
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार ने एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा की तो व्यापारी भी सहम गए हैं। व्यापारी आशंका जता रहे हैं कि संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में व्यापारियों का बड़ा नुकसान हो जाएगा। व्यापारी अभी पिछले लॉकडाउन से संभल नहीं पाए हैं। यदि फिर से संपूर्ण लॉकडाउन की स्थिति आती है तो बड़ी संख्या में व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें