फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छह गिरोहों के 29 अपराधियों पर साल के पहले दिन लगी गैंगस्टर, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने साल के पहले दिन छह गिरोहों के 29 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की, इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने गैंगस्टर निर्भय निवासी सिरसली, इनाम व रिहाना निवासी छपरौली, शाहरुख निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान पद के चुनाव की रंजिश में मई 2025 को सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें बिनौली थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रधान की हत्या में शामिल हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके पिता सतेंद्र, मां रेखा देवी, भाई अर्जुन, दादा निर्भय निवासी सिरसली और नवनीत जाट उर्फ छोटू निवासी हुरनंगला उर्फ बेगमाबाद जिला बिजनौर के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने गैंगस्टर निर्भय को गिरफ्तार कर लिया।
छपरौली से 15 फरवरी 2025 को लापता हुए फैसल की हत्या करने के बाद तीन टुकड़ों में शव काटकर हिंडन नदी में फेंक दिया गया था। इसमें थाना प्रभारी आशीष कुमार ने परवेज, सावेज, सागर उर्फ ढिमोला, इमरान, इनाम, रिहाना निवासी छपरौली, सुनील त्यागी निवासी बरसिया, समा उर्फ सानिया निवासी लोनी और दानिश निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने इनाम और रिहाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

18 मई 2025 को गांगनौली गांव के समीप चित्तमखेड़ी गांव के श्रीओम शर्मा से 4.10 लाख रुपये की लूट करने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें दोघट थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने रविंद्र निवासी बूढ़पुर, मोनू, नितिन निवासी बासौली, अमन निवासी जसाला, देव निवासी हसनपुर लिसाढ़ जिला शामली के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई।
पांच जुलाई 2025 को दिल्ली के बुराड़ी निवासी कीर्ति ने सिंघावली अहीर थाने में अपने पति राहुल गोयल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने डौला गांव के तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी को गिरफ्तार कर सूखे तालाब में दबाया हुआ राहुल का शव बरामद किया। बृहस्पतिवार को सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कुलदीप ने तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी, उसके साथी विक्की उर्फ विक्रांत और भरत निवासी डौला के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके अलावा नलकूपों में चोरी की घटनाओं में शामिल फरमान उर्फ बाबू निवासी निवासी मोहल्ला नई बस्ती सिंघावली अहीर के खिलाफ भी गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई।
इनके अलावा खेकड़ा क्षेत्र में मशीनों के पार्ट्स और गन्ना क्रय केंद्रों में चोरी की घटनाओं में शामिल शाहरुख निवासी बड़ौत, आसिफ, सुहेल निवासी रटौल और इरशाद निवासी बुद्धनगर जिला गाजियाबाद के खिलाफ कोतवाली प्रभारी ने गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें शाहरुख को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्जन-
साल के पहले दिन छह गिरोहों के 29 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें से चार को गिरफ्तार किया गया। अन्य जितने जेल से बाहर हैं, उन सभी को पकड़ा जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें