फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पर बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप 

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छपरौली थाने में शिकायत करने जाते हेवा गांव के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के रमाला गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर चौधरी सुरेश पाल का अपहरण कर पांच लाख रुपये लेकर छोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है रमाला थाना के एक हिस्ट्रीशीटर के गुर्गों ने खेत से अपहरण किया। राइफल की बटों से उनकी पिटाई की। बाद में हिस्ट्रीशीटर ने पांच लाख रुपये लेकर उनको बंधक मुक्त किया। पीड़ित ने छपरौली थाने में वारदात की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हेवा गांव के पूर्व डायरेक्टर चौधरी सुरेश पाल ने बताया वे अपनी पत्नी रेखा देवी, नौकर यादों के साथ शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से खेत में गए थे। वहां पर पहुंचते ही कार और बाइक पर सवार होकर छह लोग पहुंचे। वे उनको देखकर करीब 200 मीटर भागे, इसके बाद भी आरोपी उनको और नौकर को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। दो बदमाश नौकर को रास्ते में खेत में लेकर बैठ गए। आरोप है कि आरोपी उनको रमाला थाने के हिस्ट्रीशीटर के गांव में लेकर गए। आरोपी लोगों ने उनकी हिस्ट्रीशीटर से बात कराई। उनसे पांच लाख रुपये मांगे । उन्होंने अपने बेटे अधिवक्ता विनीत से पांच लाख रुपये मंगवाकर हिस्ट्रीशीटर को दिए। उस समय वहां पर हिस्ट्रीशीटर की मां भी मौजूद थी। जो एक जनप्रतिनिधि है। इसके बाद उसको बंधक मुक्त किया । बाद में पीड़ित ने छपरौली थाने पर पहुंचकर घटना की शिकायत की। थानाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।

गन्ना ढुलाई का ठेके निरस्त होने 
पर दिया वारदात को अंजाम 
छपरौली। पीड़ित सुरेश पाल का कहना है कि उनके गांव के क्रय केंद्र सी पर आने वाला गन्ना बुढ़ाना चीनी मिल में जाता है। केंद्र से गन्ना समय से नहीं उठता था। इसलिए किसानों को परेशानी होती थी। सभी ने मिलकर गन्ने की ढुलाई करने वाले ठेकेदार की अफसरों से शिकायत की थी। इससे उसका ठेका निरस्त हो गया था। इससे ठेकेदार उनसे रंजिश रखने लगा है। आरोपी ठेकेदार ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की भी दी धमकी 
छपरौली। पीड़ित ने कहा आरोपियों ने उसके कई बार राइफल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे वे काफी भयभीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें