फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नई बिछाने के लिए तोड़ी पुरानी पाइपलाइन, 10 हजार लोग पानी को तरसे

विज्ञापन
पयजल समस्या की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत यमुना रोड पर क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन में काम करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर में नई बिछाने के लिए पुरानी पाइपलाइन तोड़ दी गई। इससे शहर के दस हजार से अधिक लोग पेयजल को तरस गए है। इसके चलते गलियों में लगे सरकारी हैंडपंपों और पड़ोसियोंं के सबमर्सिबलों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। सड़कों में जगह-जगह हुए गड्ढों में वाहन भी फंसते रहते हैं।
जल निगम शहरी की तरफ से शहर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। शहर निवासी सोनू चौहान, विकास, अशोक, विक्रांत आदि ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए गलियों और सड़कों की खोदाई कराई गई। सड़कों की खोदाई के दौरान लापरवाही बरती गई और शहर में काफी लोगों के घरों की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इससे सड़क में पानी का रिसाव हो रहा है और घरों की पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। सड़क पर मिट्टी फैली होने से धूल उड़ती रहती है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- कई दिन पहले सड़कों की खोदाई कराते समय कर हमारे घर की पाइपलाइन तोड़ दी। अब दूर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ रहा है। जल्द ही पाइपलाइन ठीक कराई जाए। - पूजा, यमुना रोड

- पाइपलाइन टूटने से माता कॉलोनी की दो गलियों में पेयजल आपूर्ति ठप है। इसकी वजह से दिनभर हैंडपंप पर पानी लेने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। - पप्पू जख्मी, माता कॉलोनी

- पाइपलाइन टूटने से परेशानी बढ़ गई है। दिनभर परिवार की महिलाएं हैंडपंप से पानी लाने में लगी रहतीं हैं। जल्द ही पाइपलाइन ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया जाए। - हारुन, माता कॉलोनी
विज्ञापन


वर्जन-शहर में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन ठीक कराई जा रही है। जहां से भी शिकायत आ रही है, वहां पर कर्मियों को भेजा जा रहा है। जल्द ही सभी पाइपलाइन ठीक करा दी जाएंगी। - शेर सिंह, अवर अभियंता, जल निगम शहरी

पयजल समस्या की खबर से संबंधित फोटो। बागपत यमुना रोड पर क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन में काम करते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें