फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास शनिवार की दोपहर खेत से लौट रहे एक वृद्ध की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकडने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु किया।
विज्ञापन

मृतक वृद्ध हरिकिशन (70) पुत्र कालू बिजरौल गांव का रहने वाला था। वह शनिवार को खेत से बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से होते हुए गांव लौट रहा था। रास्ते में ईट भट्ठे के पास नाग बाबा मंदिर के पास बुढ़ाना की ओर से तेज गति से आ रहे वाहन चालक ने उसे कुचल दिया। हरिकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला। कुछ ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। सीओ आलोक कुमार ने मौके पर एसएसआई शिवदत्त को भेजा। एसएसआई ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया और मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराया। बाद मेें पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के बेटे सुभाष ने कोतवाली मेें अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
वृद्ध हरिकिशन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। मृतक के चार बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें