बड़ौत। जौनमाना गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोप चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के भतीजे ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है।
मृतक राजेंद्र (60) हेमचंद खामपुर गांव के रहने वाला थे। वह बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से बाइक से बड़ौत आ रहे थे। लौटते वक्त जौनमाना गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में मृतक के भतीजे अमित पुत्र राजकुमार ने गांव के ही अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, राजेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।