बागपत। सरूरपुर गांव में सड़क पार कर रही वृद्धा पिकअप गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी चालक ने वृद्धा को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरूरपुर निवासी गंगा देवी उम्र (80) शुक्रवार की करीब 11 बजे सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान वह बागपत से बड़ौत की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। हादसे में घायल वृद्धा को पिकअप चालक ने ग्रामीणों की मदद से बड़ौत के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।