फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों की तैयारी में जुटे अधिकारी, फुट पेट्रोलिंग करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में माहौल खराब करने वालों पर की जाए सख्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। अधिकारी तैयारी में जुट जाएं। एसडीएम, सीओ और एसओ अपने-अपने क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग करें।
डीएम की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था व अभियोजन कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा त्योहारों को देखते हुए अधिकारी संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग करते रहे। किसी भी तरीके से कोई भी व्यक्ति बाजारों में माहौल खराब करता पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जनपद की सीमाओं के चारों तरफ किसी भी तरह का नदियों के तट से अवैध खनन नहीं होना चाहिए। इसके लिए थानाध्यक्ष, खनन अधिकारी, एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की टीम एसडीएम के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करें और जो मिला कि नकली मिठाइयां बना रहे हैं या विक्रय कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। किसान खेतों में पराली गन्ने की पत्ती ना जलाएं। जिससे प्रदूषण होता है, इसलिए सभी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। एसपी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह, सीओ आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें