फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोलकाता की घटना के बाद रामलीला स्थल पर जांच करने पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार रात जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने जिले के रामलीला स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अफसरों को खुले बिजली के तार और खंभों पर लटकी पॉलिथीन मिली।
विज्ञापन

दशहरे पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात सड़कों पर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिलेभर के रामलीला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच करवाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बातचीत की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामलीला स्थलों पर बिजली के तार खुले हुए पाए गए। बिजली के खंभों पर भी पॉलिथीन लटकाई हुई मिली। सभी जगहों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें