फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर दौड़े अधिकारी, छह दिन बाद बहाल हुई पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर गांव में नाला निर्माण के दौरान टूट गई थी पेयजल पाइपलाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किशनपुर गांव में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन टूटने के बाद ग्रामीणों को छह दिन तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी व्हाट्सएप ग्रुप में शिकायत करने पर अधिकारी दौड़े। छह दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई।
किशनपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप से प्रशासन के डेवलपमेंट ग्रुप में छह दिन से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और आपूर्ति पूरी तरह ठप होने की शिकायत कर दी। इसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जल निगम के सहायक अभियंता माधव मुकुंद और जूनियर इंजीनियर मोहम्मद हारूण ने निरीक्षण किया। पेयजल पाइपलाइन ग्राम पंचायत की तरफ से नाला निर्माण होने से टूटी मिली। इससे छह दिन तक ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा और हैंडपंपों व सबमर्सिबल से पेयजल की व्यवस्था की। जल निगम की सख्ती के बाद ग्राम पंचायत की तरफ से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता ने बताया कि पेयजल पाइपलाइन के संचालन में ग्राम पंचायत की लापरवाही उजागर हुई। इसकी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। किशनपुर गांव में जल मूल्य की वसूली भी नहीं की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें