बागपत पुलिस लाइन के सभागार में बैठक को संबोधित करती डीएम शकुंतला गौतम
- फोटो : BAGHPAT
त्योहारों पर सुरक्षा में न की जाए लापरवाही : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने पुलिस लाइन सभागार में कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। आगामी त्यौहार नवरात्र, दशहरा, दीपावली पर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए। जनता से मधुर व्यवहार करेंगे और संपर्क स्थापित करेंगे।
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि सड़क सुरक्षा, सफाई, पानी, स्वास्थ्य की व्यवस्था पर्याप्त रहनी चाहिए। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ईओ और डीपीआरओ स्वच्छता बेहतर बनाएंगे। अधीक्षण अभियंता विद्युत जुलूस मार्गो पर जर्जर तारों का हाल देख लेंगे। मेला स्थलों पर अधीक्षण अभियंता अपने बिजली विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाए। एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों व मेला आयोजकों, पुलिस मित्रों के साथ बैठक करेंगे। सीएमओ को निर्देश दिए कि पीएचसी, सीएचसी पर बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था रहे। जुलूस मार्गो पर एक-एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाए। अधिकारी धनतेरस और छोटी दीपावलीके लिए पार्किंग स्थल चयनित कर ले। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने आगामी त्यौहारों अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग, एसडीएम खेकड़ा दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार, सभी सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--------------