-बाल विकास परियोजना कार्यालय में बैठकर खाना खा रहे थे कर्मचारी
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बाल विकास परियोजना कार्यालय की छत से प्लास्टर बुधवार को उस समय टूटकर नीचे गिरा, जब कई कर्मचारी कार्यालय में बैठकर खाना खा रहे थे। जिसके गिरने पर भगदड़ मच गई और सभी सुरक्षित बाहर निकल गए।
कार्यालय में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय, मुख्य सेविका सरिता, तनुजा, आरती व सोनी आदि कर्मचारी खाना खा रहे थे। बताया कि इस दौरान अचानक छत से प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा, जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। प्लास्टर किसी के ऊपर नहीं गिरा और सभी सुरक्षित कार्यालय से बाहर निकल आए। प्लास्टर किसी के ऊपर गिरने से हादसा हो सकता था। बताया गया कि भवन काफी पुराना है और जर्जर हालत में है। मरम्मत नहीं होने से कर्मचारियों को हादसा होने का डर रहता है। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय कुमार ने कहा कि कई बार उच्च अधिकारियों को भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग की जा चुकी है, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। सुरक्षा के लिए भवन की मरम्मत होनी जरूरी है।