फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महायज्ञ में आहुति देने से जीवन होता है खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 05केएआर 5
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सांकरौद गांव के राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को मां दुर्गा शांति महायज्ञ हुआ। यज्ञाचार्य कुलदीप दास महाराज ने मां दुर्गा की विशेष पूजा कराकर भोग लगाया। इसके बाद महायज्ञ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुुति देकर मां दुर्गा से जनकल्याण और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराते हुए कहा कि दुर्गा महायज्ञ में आहुति देने से वातावरण शुद्ध होने के साथ ही मनुष्य का मन भी शांत होता है। मनुष्य के परिवार में खुशहाली आने के साथ ही जीवन सुखमय हो जाता है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह, राहुल धामा, देवेंद्र धामा, सुनील कुमार, महेश कुमार, रविंद्र धामा, प्रवीण कुमार, सुधीर मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें