- जकात और सदके से जरूरतमंद की मदद करें
बड़ौत। नगर की फूंसवाली मस्जिद के शाही इमाम आरिफ उल हक ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश की मस्जिदों में जुम्मे की नमाज बड़ी संख्या में अदा नहीं की जाएगी, सभी लोग उस दिन अपने घरों में जोहर की नमाज अदा करें। उन्होंने कहा रमजान महीने में बिल्कुल परेशान ना हो अगर आप मस्जिद नहीं जा सकते तो कोई बात नहीं कुछ समय के लिए अपने घरों को ही मस्जिदें बना ले हर घर में घर के सदस्य पांच वक्त नमाज पढ़ें।
शाही इमाम ने कहा कि कोरोना महामारी कीइस मुश्किल घड़ी में बिना किसी भेदभाव, जाति और धर्म के जकात से मदद करें। शाही इमाम ने कहा दुख की बात यह है के इतने बड़े संकट की घड़ी में भी ईमानदारी देखने को नहीं मिल रही। शाही इमाम ने कहा कि मस्जिदों के प्रबंधक और इमाम साहिबान मस्जिदों में पांच समय की नमाज अदा करने के दौरान विश्व भर के लिए इस बीमारी से छुटकारे की दुआ करवाएं।