फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियोरोधी खुराक

Mon, 03 Apr 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद में पोलियो ड्रॉप पीने आए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा  बच्चों को पोलियो बूथ पर लेकर आए और ड्राप पिलवाकर पोलियो की संभावना को जड़ से खत्म करें। माता-पिता भी अपने बच्चों पोलियो ड्राप पिलवाने के लिए घर से निकले। 
विज्ञापन

रविवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने सीएचसी बागपत में पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर बूथ दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा बच्चों को हर बार हर अभियान में पोलियो की ड्राप पिलवाकर प्रति रक्षित करें। अपना अभिभावक होने का हक अदा करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चक्र टूटना नहीं चाहिए।  

19048 बच्चों को पिलाई ड्रॉप 
खेकड़ा। रविवार को पोलियो दिवस पर नगर क्षेत्र में 117 बूथों पर अभियान में लगे कर्मचारियों ने 19048 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई। शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उधर,दोघट में पोलियो अभियान के तहत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मौलाना, मुफ्ती समेत गणमान्य लोगों ने  साथ दिया। बच्चों को बूथों पर पोलियो खुराक पिलवाई। बीएमसी विनोद कुमार, एएनएम पुष्पा, मास्टर अब्बास, नूर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें