फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आब्जर्वर ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर उडन दस्ते की टीम के साथ वाहनो की कराई चैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 06केएआर 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन के उड़न दस्ते ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की। खेकड़ा तहसील के पास आब्जर्वर ने अपनी देखरेख में वाहनों की चेकिंग कराई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के उड़न दस्ते की चार सक्रिय टीमें वाहनों की सघन चेकिंग करने में जुटी है। टीमों ने रविवार को डूंडाहैड़ा पुलिस चेकपोस्ट, खेकड़ा तहसील के पास, रटौल और धौली प्याऊ चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग की। खेकड़ा तहसील के समीप दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चुनाव आब्जर्वर ने पहुंचकर अपनी देखरेख में करीब एक घंटे तक हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग कराई। किसी भी वाहन में रुपये और चुनाव संबंधी सामग्री नहीं मिली। उड़न दस्ते की टीम दिनभर वाहनों की चेकिंग में जुटी रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि खेकड़ा तहसील के पास चुनाव आब्जर्वर ने स्वयं वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान किसी भी वाहन में रुपये तथा चुनाव संबंधी सामग्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें