फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने डोर टू डोर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बांटा पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बांटा पुष्टाहार
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर में बाल पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ, आंगनबाड़ियों ने डोर टू डोर पहुंच गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए पुष्टाहार वितरित किया।
विज्ञापन

नगर में 39 आंगनबाड़ी केंद्र है। बाल एवं पुष्टाहार विभाग सभी केंद्रों के माध्यम से नगर की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को पुष्टाहार का वितरण कराता है। कोरोना संक्रमण के चलते पुष्टाहार वितरण देरी से वितरित किया जा रहा है। इस कारण गरीब परिवारों की गर्भवती महिलाओं के समक्ष भरपेट भोजन की समस्या बन गई थी। अप्रैल माह में बाल एवं पुष्टाहार विभाग ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को डोर टू डोर आंगनबाड़ियों से पुष्टाहार वितरित कराया । मंगलवार को बाल एवं पुष्टाहार की सीडीपीओ रीता शर्मा ने आंगनबाड़ियों के साथ नगर में डोर टू डोर पहुंचकर पात्र गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को पुष्टाहार वितरित कराया। सीडीपीओ रीता शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में सात माह से तीन वर्ष तक के करीब 2214 बच्चों, 3 से 6 वर्ष तक के 642 बच्चों और 688 गर्भवती एवं धात्री माताओं को नमकीन दलिया, मीठा दलिया और विनिंग फूड के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें