फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में अव्यवस्था के मामले में नर्सिंग स्टाफ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एल-टू अस्पताल में अव्यवस्था उजागर होने के बाद डीएम राजकमल यादव ने तैनात नर्सिंग स्टाफ को निलंबित करने का आदेश सीएमओ को दिया है। साथ ही मेडिकल इंचार्ज अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति मंत्रालय को भेज दी है। डीएम ने केंद्र पर तैनात स्टाफ की जांच के लिए एडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां के सामुदायिक केंद्र स्थित कोविड एल-टू अस्पताल की बुधवार को वीडियो वायरल हुई थी। इसमें मरीज अस्पताल के फर्श पर पडे़ तड़प रहे थे। एक महिला का अर्द्धनग्न शव बेड से नीचे पड़ा था। वीडियो वायरल करने वाले युवक ने अस्पताल के स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम राजकमल यादव ने इस लापरवाही पर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को निलंबित करने का आदेश सीएमओ दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को अस्पताल के मेडिकल इंजार्च के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में तीन सदसीय समिति का गठन कर तीन दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि केंद्र पर तैनात समस्त मेडिकल स्टाफ की लापरवाही, संवेदनहीनता एवं गैर जिम्मेदाराना आचरण की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें