फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग वाले वाहनों की बढ़नी शुरू हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक पांच सौ वाहन से वसूला गया दोगुना टोल टैक्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा। एनएचएआई की ओर से की गई सख्ती के बाद अब फास्टैग लगे वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। तीन दिन में पांच सौ वाहन ऐसे रहे, जिनसे दोगुना टोल टैक्स वसूला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग के वाहनों की संख्या में कमी आनी शुरू हुई है। दिनभर में करीब 50 वाहन ही ऐसे रहे, जो बिना फास्टैग के गुजरे और उनसे दोगुना टोल वसूला गया। टोल मैनेजर आशुतोष शुक्ला का कहना है कि अब धीरे-धीरे फास्टैग लगे वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। बिना फास्टैग के पहुंच रहे वाहनों के चालकों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें