कोरोना वायरस के चलते रटौल गांव स्थित गली में लगाई गई बल्लियां
- फोटो : BAGHPAT
दोघट/चांदीनगर (बागपत)। लॉकडाउन के बाद बदल रहे हालात पर ग्रामीण अपने-अपने घरों तक सिमट गए हैं। एहतियात के तौर पर आम सहमति से गांगनौली गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को गांव मेें एंट्री नहीं मिलेगी। इसके लिए गांव निगरानी करने में जुटे हुए हैं। गांगनौली गांव को ग्रामीणों ने आपसी रजामंदी के बाद गांव को सील कर दिया है। गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए गांवों को सैनिटाइज भी किया है। उधर, रटौल गांव के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्गों पर बल्लियां लगाकर मार्ग को बंद कर दिया है।
लॉकडाउन के कारण निकाह स्थगित
दोघट। लॉकडाउन होने के कारण लोगों ने शादी समारोह तक स्थगित कर दिए हैं। तवेलागढ़ी गांव की पट्टी बंजारन में 30 मार्च को चौधरी नौमान मुखिया की बेटी इंशादा खातून का निकाह होना था। उन्होंने बेटी के निकाह को स्थगित कर दिया है। चौधरी नोमान मुखिया ने बताया कि उनकी बेटी का निकाह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे से तय हुई थी।
300 परिवारों ने किया यज्ञ
दोघट। दाहा गांव में कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए लगभग 300 परिवारों ने बृहस्पतिवार को आज यज्ञ किया। नरेंद्र आर्य, जितेंद्र राणा, सूर्यवीर, मास्टर देवेंद्र राणा, यशवीर, पप्पन राणा, आनंद पाल राणा, देवपाल, अंशी राणा, सिया राणा, तनु राणा, अंजलि ने यज्ञ में भाग लिया।