फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन मिलेगी बच्चों के जन्म- मृत्यु और महिलाओं के टीकाकरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन फीड होगा सर्वे, बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण
विज्ञापन

- आशा संगनी को उपलब्ध कराए गए एंड्रायड फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांव व शहर की आबादी, मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण की स्थिति व महिलाओं की डिलीवरी का ब्यौरा एक क्लिक करते ही मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए जाने वाले टीकाकरण ऑनलाइन फीड किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की आशा संगिनी को मोबाइल उपलब्ध करा दिए गए हैं, अब उन्हें जिला व ब्लॉक स्तर पर ऑनलाइन डाटा फिडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आशा संगिनी सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत आशाओं को आशा संगिनी सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके माध्यम से आशा संगिनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होने वाले सर्वे और टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन फीड करेंगी। कार्यक्रम शुरू होने पर किसी भी गांव व शहर की आबादी, मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण की स्थिति व महिलाओं की डिलीवरी की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन- जिला कम्यूनिटी कार्यक्रम प्रबंधक नौशाद ने बताया कि जिले में 52 आशा संगिनी को मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं। सभी ब्लॉक पर शीघ्र ही आशा संगिनी को एप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें