बागपत। जिला अस्पताल में जल्द ही टोकन के सहारे मरीजों का इलाज होगा। पंजीकरण कराते ही चिकित्सक के पास टोकन संख्या पहुंचेगी। इसके बाद स्क्रीन पर टोकन नंबर जारी होने पर मरीज अपनी जांच कराएंगे। जांच के बाद डिस्पेंसरी से भी मरीजों को टोकन नंबर के आधार पर दवा मिलेगी। टोकन व्यवस्था शुरू होने पर मरीजों को लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को पंजीकरण कराने और फिर ओपीडी में जांच कराने के लिए लाइन में खड़े रहकर अपने नंबर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में जल्द ही टोकन सुविधा शुरु की जाएगी। पंजीकरण खिड़की पर मरीज को टोकन नंबर मिलेगा और चिकित्सक को भी टोकन नंबर भेजा जाएगा।
अस्पताल में स्क्रीन लगाकर टोकन नंबर जारी किया जाएगा। मरीज अपना टोकन नंबर आने पर ओपीडी में अपनी जांच करा सकेंगे। टोकन सुविधा शुरु होने के बाद मरीजों को ओपीडी में जांच कराने के लिए मरीजों को लाइन लगाने के लिए विवश नहीं होना पड़ा। चिकित्सक जांच के बाद मरीज का पर्चा डिस्पेंसरी में उपलब्ध कराएंगे और मरीजों को टोकन के आधार ही दवा मिलेगी।
- वर्जन - मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही टोकन सुविधा शुरू की जाएगी। पंजीकरण के बाद मरीजों को टोकन नंबर जारी किया जाएगा। टोकन सुविधा शुरू होने से मरीजों को ओपीडी और दवा लेने के लिए लाइन में लगने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस