फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में अब चावल के साथ मिलेगा चना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उपभोक्ताओं को मिलने वाले फ्री चावल के साथ अब प्रति कार्ड पर एक किलो चने का भी वितरण किया जाएगा। जिले के एक लाख 88 हजार 43 पात्रों को इसका लाभ मिलेगा। लॉक डाउन में सरकार ने लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल प्रति माह वितरण के आदेश जारी किए हैं। जिले में नगरीय क्षेत्रों में 66 व ग्रामीण क्षेत्रों में 337 पॉस मशीनों से राशन का वितरण किया जाएगा। इस बार उपभोक्ताओं को राशन के चावल के साथ प्रति कार्ड एक किलो चने का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

27 मार्च की सूची के आधार पर होगा चना वितरण
बागपत। जिला आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 27 मार्च तक एक लाख 8 8 हजार 043 राशन कार्ड की सूची थी। इसके बाद 11 हजार 327 नए राशन कार्ड बन हैं। अब जिले में एक लाख 99 हजार 370 कार्ड धारक है। 15 मई से वितरण होने वाले राशन में नये कार्ड धारकों को चना का वितरण नहीं होगा। चना का वितरण 27 मार्च तक के कार्ड धारकों को मिलेगा। रोस्टर के अनुसार 27 मार्च तक की सूची में शामिल कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा चावल और प्रति कार्ड एक किलो चना बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें