फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भोजन और इलाज के लिए भी ग्राम पंचायत करेगी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना काल में गरीब परिवारों को भुखमरी और बीमारी से बचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। शासन के आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत ऐसे लोगों की मदद करेंगी। इसके लिए राज्य वित्त के खाते से ऐसे परिवारों को एक मुश्त धनराशि का भुगतान किया जाएगा। इस बाबत डीपीआरओ ने सचिवों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के चलते श्रमिक परिवारों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भोजन के अभाव में किसी गरीब की मौत न हो, इसके लिए शासन ने व्यवस्था की है। बीमार होने पर इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद के आदेश दिए हैं। शासकीय फरमान के मुुताबिक किसी परिवार को भोजन व सामान के लिए एक मुश्त एक हजार रुपये व इलाज के लिए दो हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा कि आदेश से ग्राम सचिवों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें