फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिपं सदस्य सुभाष गुर्जर के कॉलेज पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार, बीएसए और डायट प्राचार्य ने किया था सोमवार को निरीक्षण
विज्ञापन

स्कूल बंद मिलने और कई खामियां पर मान्यता के संबंध में कार्रवाई की संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद व सपा के जिला पंचायत सदस्यों पर लगातार कार्रवाई का डंडा चलाया जा रहा है। अब वार्ड-15 के जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर के नौराजपुर स्थित सीएसएसडी कॉलेज पर कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान संस्थान बंद मिलने पर मान्यता के संबंध में कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
तहसीलदार प्रसून कश्यप, बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह और डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल ने सोमवार को करीब तीन बजे जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर के नौराजपुर स्थित सीएसएसडी कॉलेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक निरीक्षण के समय कॉलेज बंद मिला। जबकि प्रशासनिक कार्यों के लिए नियमानुसार कॉलेज खुला होना चाहिए था। इससे निरीक्षण का कार्य भी पूर्ण नहीं हो सका। डीएलएड-2019 चतुर्थ सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी भी नहीं मिल पाई। यह सूचना डायट प्राचार्य में भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। रिपोर्ट में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित न होने से प्रशिक्षुओं का शिक्षण प्रभावित होने और कॉलेज की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित न किए जाने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने कॉलेज की मान्यता के संबंध में कठोर कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

हर हाल में वोट रालोद को दूंगा
शासन-प्रशासन चाहे जो कर ले, मुझे कितना भी नुकसान पहुंचा दे। वोट हर हाल में रालोद को ही दूंगा। किसी भी कीमत पर नहीं झुकूंगा। मेरा एनकाउंटर करके ही शासन-प्रशासन रालोद को वोट देने से रोक सकता है। - सुभाष गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य, वार्ड-15।
विज्ञापन

गुर्जर महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बागपत। गुर्जर महासभा की बैठक बुधवार को गुर्जर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता करतार पहलवान ने की और संचालन कृष्णपाल सिंह ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर के कॉलेज में सत्ता के दबाव में छापा मारने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए जिला प्रशासन दबाव बना रहा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। नामांकन वापसी को लेकर मंगलवार को हुए ड्रामे से सब जगजाहिर हो गया है। चेतावनी दी कि यदि सुभाष गुर्जर और उनके परिजनों को परेशान किया गया तो गुर्जर समाज सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन व रोड जाम करेगा। इस बैठक में श्योराज सिंह, प्रमोद धामा, तेजपाल सिंह, देवेंद्र गुर्जर, दिनेश, लीलू प्रधान, शिवकुमार, विकास, गजेंद्र बली, रमन एडवोकेट, ध्यान सिंह, ब्रजपाल प्रधान, योगेश गुर्जर, संजय प्रधान, किशोर एडवोकेट, बिजेंद्र भाटी, प्रवीण, लखीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें