फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र दिखाने के नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार से शुरू हुआ प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) दिखाने का अभियान पहले ही दिन बेअसर रहा। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसी देखे ही वाहनों में डीजल और पेट्रोल डाला गया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के अफसरों ने जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर पीयूसी दिखाने के नोटिस चस्पा किए थे। बृहस्पतिवार को विभाग ने पंप संचालकों के साथ बैठक की थी। इसमें पीयूसी देखने के बाद ही ईंधन देने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, पंपों के सेल्समैन वाहन चालकों से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहते नजर आए। लेकिन पहले दिन कहीं भी नियम का पालन होता नहीं मिला। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने इस मामले में कहा कि चेकिंग के लिए टीमें लगाई जाएंगी। जहां भी बिना पीयूसी देखे डीजल-पेट्रोल दिया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
-वायु प्रदूषण नियंत्रण का उद्देश्य
वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए यह नियम बृहस्पतिवार से लागू किया गया था। वाहनों में डीजल-पेट्रोल डलवाने के लिए पीयूसी दिखाना अनिवार्य किया गया है। इसकी जिम्मेदारी जिला पूर्ति विभाग के अफसरों को सौंपी गई थी। विभाग ने बृहस्पतिवार को पंप संचालकों के साथ बैठक भी की थी। सभी पेट्रोल पंपों की मशीनों पर नोटिस भी चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें