दोघट। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मिठाई एवं परचून की दुकानों पर छापा मारा। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कोटेदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दाहा गांव में बालाजी स्वीट्स की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर सफाई न मिलने पर दुकानदार सतीश को नोटिस जारी कर सख्त हिदायत दी। इसके अतिरिक्त दाहा, पुसार, दोघट, टीकरी में सडक़ किनारे और बाजारों में जूस व पेय पदार्थो की बिक्री करने वालों को स्वच्छता के निर्देश दिए। बावली गांव में एक दुकानदार प्रियंक जैन की दुकान से पेड़ा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। संवाद