बागपत। लोक निर्माण विभाग की सड़क बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग पर कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने एक सप्ताह में विभाग की जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग पर कब्जा पर विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। यह कब्जा अस्थाई रूप से किया जा रहा है। उन्होंने वहां लाल रंग से निशान लगाकर जमीन को चिह्नित किया है। इसके लिए अवैध रूप से निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया है। उन्हें एक सप्ताह में जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वह कब्जा नहीं हटाते है तो अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा और जो भी खर्चा अतिक्रमण हटाने के दौरान आएगा उसकी वसूली कब्जाधारियों से की जाएगी।