फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमीनगर सराय में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर ने सीएमओ कार्यालय में खलबली मचा दी है। सीएमओ ने दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और अग्रिम आदेशों तक उनके अधिकारी सीज कर दिए है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमीनगर सराय में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छामा मार कर सेंटर को बंद कराया था। कस्बे में मध्यप्रदेश के चिकित्सक के नाम पर सेंटर चलाया जा रहा था। चिकित्सक ने विभाग को एक वर्ष पहले बागपत छोड़ने के बयान दिए थे। फर्जी सेंटर मिलने पर सीएमओ डॉ आरके टंडन ने पीसीपीएनडीटी पटल के दो कर्मचारियों को सेंटर का रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। सीएमओ ने दोनों कर्मचारियों को सेंटर के रजिस्ट्रेशन के दौरान चिकित्सक के शपथपत्र व अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने व सभी अभिलेख और अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराने की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें