फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में अनियमितता बरते पर डीलर को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित समय में नोटिस का जवाब न देने पर डीलर के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शीघ्र ही उपभोक्ताओं को अन्य दुकानों पर स्थानांतरित किया जाएगा - सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर पूर्ति अधिकारी ने मुगलपुरा की राशन की दुकान की संचालक मलका परवीन को नोटिस जारी कर जवाब देने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा निर्धारित समय में नोटिस का जवाब न देने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विगत 31 जुलाई को बड़ौत रोड बाहरी बस्ती की महिलाओं ने राशन डीलर पर राशन का वितरण न करने तथा यूनिट के आधार पर राशन न देने का आरोप लगाकर पूर्ति विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया था। पूर्ति कार्यालय में पहुंची महिलाओं ने राशन डीलर पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने का आरोप लगाया और राशन कार्ड अन्य दुकान पर स्थानांतरित करने की मांग की। पूर्ति विभाग में तैनात कर्मचारियों ने महिलाओं के बयान दर्ज कर उन्हें शीघ्र समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया था। पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन डीलर को नोटिस जारी कर जवाब देने के निर्देश दिए हैं और जवाब न देने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा डीलर की दुकान से 250 उपभोक्ताओं को अन्य दुकानों पर स्थानांतरित करनेे केे लिए उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार कराई जा रही है। शीघ्र ही उपभोक्ताओं को अन्य दुकानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें