फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भू-जल दोहन करने पर 30 कारोबारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद से बिना एनओसी लिए कारोबारियों को भू-जल दोहन करना महंगा पड़ेगा। भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद ने 30 कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। इन सभी को जुर्माना तथा दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भूगर्भ जल विभाग के सहायक अभियंता सर्वेश कुमार ने बताया कि वाणिज्यिक, औद्योगिक इकाइयों तथा सामूहिक भूगर्भ जल उपभोक्ताओं जैसे डेयरी, होटल, लाॅज, काॅलोनियों, रिजाॅर्ट, निजी चिकित्सालयों, कारोबार प्रक्षेत्रों, माॅल्स तथा वाटर पार्कों आदि को भूगर्भ जल दोहन के संबंध में मानकों की पूर्ति कर एनओसी लेना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वाले 30 कारोबारियों को जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की ओर से नोटिस दिए गए हैं।
इन कारोबारियों को पंद्रह दिन में मानकों की पूर्ति कर निवेश मित्र के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर एनओसी नहीं लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दो से पांच लाख रुपये तक का जुर्माना व छह माह से एक साल के कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भूजल स्तर गिरने से बागपत जिला डार्क जोन में शामिल है। 15 से 25 मीटर गहरे तक भूजल स्तर पहुंच गया है। गर्मियों में भूजल स्तर इतना गहरे चला जाता है कि गांवों में हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो जाता है। इसके बावजूद भूजल का अतिदोहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर-घर सबमर्सिबल पंप लगे हैं जिनके चलने पर पानी गलियों और नालियों में बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें