बड़ौत। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में अभी बच्चे नहीं बल्कि शिक्षक और कर्मचारी पहुंचेंगे। शासनादेश के मुताबिक एक जुलाई से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को पत्र जारी किया है।
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से स्कूल बंद चल रहे हैं। 30 जून तक विद्यालय बंद के आदेश हैं। कोरोना की तीसरी लहर के अंदेशे के चलते सरकार अभी स्कूूल खोलने का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। सरकार ने जहां बच्चों के पठन पाठन की गतिविधियां ई पाठशाला के ही माध्यम से चलाने के आदेश दिए हैं वहीं एक जुलाई से स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थित का निर्णय लिया है। इस संबंध में एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि बीएसए ने पत्र भेजकर सचिव के निर्देशों का अनुपालन करने को निर्देशित किया है।