फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद विहार से होता है अहिंसा का प्रचार : रमणीक मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन संत रमणीक मुनि का बड़ौत नगर में भव्य प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन संत सर्वधर्म दिवाकर रमणीक मुनि महाराज एवं उनके शिष्य रचित मुनि महाराज ने मंगलवार को 20 वर्ष उपरांत नगर प्रवेश किया। श्रद्धालुओं ने पद विहार कर उनका नगर में जयकारों के साथ प्रवेश कराया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अमित राय जैन, स्थानकवासी जैन समाज मंडी के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, मंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, पंकज जैन, आशु जैन आदि ने महाराज के साथ पद बिहार किया। जैन स्थानक मंडी में आकर पदयात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। रमणीक मुनि महाराज ने कहा कि पद विहार जैन मुनियों का एक नियम है, जिससे समाज में जागृति संपर्क एवं धर्म प्रचार बढ़ता है। जैन मुनि संपूर्ण देश में पद बिहार कर धर्म और समाज में सदाचार का प्रचार करने के लिए सर्वाधिक मेहनत करते हैं। इसके फलस्वरूप समाज के अंदर अहिंसा सद्विचार और करुणा का प्रसार होता है। ज्ञात रहे रमणीक मुनि जी चातुर्मास करने के लिए देहरादून से पदविहार कर दिल्ली की दिशा में बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें