फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नामांकन नहीं, खरीदे गए फार्म 

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन फार्म लेते उमीदवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे दिन भी नामांकन की प्रक्रिया धीमी रही। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। सपा, बसपा और बीजेपी के प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। तीसरे दिन छपरौली विधानसभा के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया धीमी हरी। दावेदारों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने विधानसभावार पहुंचकर फार्म खरीदे। सबसे कम बागपत विधानसभा से एक और सबसे ज्यादा छपरौली विधानसभा से छह नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। चुनाव अधिकारी रामप्रसाद सिंह ने बताया कि बागपत विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि ने नामांकन पत्र खरीदा है। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार नामांकन पत्र की खरीद हुई है। जिसमें बीजेपी, आरएलडी, सर्वजन समता पार्टी और निर्दलीय ने एक-एक फार्म खरीदा है। छपरौली विधानसभा की रिटर्निंग ऑफिसर दीपाली कौशिक ने बताया कि विधानसभा से छह नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। जिसमें दो बीजेपी, दो बहुजन मुक्ति पार्टी, एक बीएसपी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा है। जिला निर्वाचन अधिकारी हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्र से 11 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ है। 

पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार
कलक्ट्रेट के सामने खड़े वाहनों को देखते ही सीओ श्वेताभ पांडेय ने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि नामांकन तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


नामांकन की तरह चेकिंग भी सुस्त
जिस तरह नामांकन व्यवस्था ढीली चल रही है, ठीक उसी तरह यहां चेकिंग व्यवस्था पर भी सवाल है। बागपत और छपरौली विधानसभा के नामांकन कक्ष के बाहर अधिकतर समय पुलिसबल तैनात रहता है, जबकि बड़ौत विधानसभा कक्ष के सामने पुलिस कम ही दिखाई दे रही है।

दुकानों को हटवाया
कलक्ट्रेट के सामने लगने वाली दुकानों को पुलिस कर्मियों ने हटवा दिया। चेतावनी दी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक यहां पर दुकान नहीं लगेगी। जिसके बाद दुकानदारों ने अपने सामान को समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें