फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल से रमाला थाना प्रभारी को नोएडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मरीज ने दी कोरोना को मात, गांव ललियाना से 200 ग्रामीणों के लिए गए सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती रमाला थाने के प्रभारी को नोएडा रेफर किया गया। इसके अलावा एक मरीज ने कोरोना को मात दे दी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव ललियाना में 200 ग्रामीणों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित कोविड एल टू अस्पताल में कोरोना संक्रमित 11 मरीज भर्ती थे। इनमें बागपत निवासी एक महिला ने सोमवार को कोरोना को मात दी थी। मंगलवार को बड़ौत क्षेत्र के गांव दोघट निवासी एक युवक स्वस्थ हो गया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती रमाला थाने के थाना प्रभारी को परिजनों के आग्रह पर नोएडा अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अब अस्पताल में मात्र आठ मरीज बचे हैं। बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव ललियाना के 200 ग्रामीणों के सैंपल लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें