फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षण की निगरानी करेंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शिक्षण की मॉनिटिरिंग के लिए नियुक्त किए 17 नोडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में ऑनलाइन शिक्षण की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए है। शिक्षण की मॉनिटिरिंग करने के लिए विद्यालय स्तर पर 14, जिला स्तर पर दो और कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी एक नोडल अधिकारी को सौंपी गई है।
कोरोना महामारी फैलने के बाद शासन ने नौवीं से 12वीं तक ऑनलाइन शिक्षण कराने के निर्देश दिए थे। जिले के 71 सहायता प्राप्त, 52 वित्तविहीन और 19 राजकीय विद्यालयों में 20 मई से ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए जिले कंट्रोल रूम स्थापित कर विद्यालय स्तर, जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए है। विद्यालय स्तर के नोडल अधिकारियों को विद्यालयों के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। विद्यालय स्तरीय नोडल अधिकारी ऑनलाइन शिक्षण की रिपोर्ट जिला स्तरीय अधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी
जिला स्तर पर रामनिवास व रीता राठौर और विद्यालय स्तर पर कविता चौधरी, गीता शर्मा, नितिन कुमार, डॉ. प्रीति शर्मा, बीना सिंह, राजेश राणा, बिमलेश, ज्वाला प्रसाद, संजू, सुनीता कुमारी, अवगेंद्र प्रजापति, डॉ. रेखा सिंह, पुरुषोत्तम, सरोज को नोडल बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर अंतरिक्ष कुमार को कंट्रोल रुम का नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें