फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा में कोविड अस्पताल, नगरपालिका, गोशाला, रैन बसेरे का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जनपद के नोडल अधिकारी एमके देवराज ने बृहस्पतिवार को खेकडा नगर स्थित कोविड अस्पताल, नगरपालिका, गोशाला, रैन बसेरे का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे जनपद के नोडल अधिकारी एमके देवराज नगर स्थित कोविड अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से वीडियो काल कर उनका हाल जाना। उन्हें मिल रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कोविड वैक्सीन के कोल्ड चेन कक्ष को भी देखा। टीकाकरण में 93 प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने पर खुशी जताई। इसके बाद नगरपालिका कार्यालय पर रिकार्ड का रखरखाव और अन्य व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद वह पालिका पेयजल टंकी परिसर में बनाई गई अस्थाई गोशाला पहुंचे और गोवंशों के चारा, पानी और रहन सहन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईओ अनिल पंडित को गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्थाई गोशाला परिसर में बनाए गए रेन बसेरे को भी देखा। अंत में नगर के बाजार चौकी चौराहे पर जल रहे अलाव को देखा। आस पास के दुकानदारों से अलाव जलने के बारे में पूछा। अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें