फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी करें गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने 12 जुलाई तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने नोडल अधिकारियों को गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 12 जुलाई तक निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गोवंशों के भरण-पोषण के लिए मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने गोवंशों की समुचित देखभाल, उपचार एवं गोआश्रय स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था निरीक्षण कर गर्मी व बरसात को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी व समस्त नोडल अधिकारी गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर 12 जुलाई तक निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएंगे। गोआश्रय स्थल पर कोई समस्या आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। गोआश्रय स्थलों में गोवंश की देखभाल उनका भरण पोषण, छाया व पानी, खल व चोकर और साफ सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें