फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलापूर्ति नहीं, भेजे जा रहे पानी के बिल

विज्ञापन
बागपत के मिर्धानपुरा मोहल्ले स्थित हैडपंप से पानी लेने के लिए लगी भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
15 दिन में पानी का बिल जमा न करने पर आरसी जारी करने की चेतावनी
विज्ञापन

- वार्ड 9 के खटीकान और 20 के मिर्धानपुरा और काजीपुरा की जनता पानी केा तरसी
बागपत। नगर के कई इलाकों की जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है। इलाकों में नगर पालिका ने पाइल लाइन तो डाली है लेकिन उसमें पानी की आपूर्ति नहीं है। कुछ इलाकों में पानी पहुंच भी रहा है तो 20 प्रतिशत परिवारों तक ही सिमट कर रह जाता है। इतना ही नहीं काफी संख्या में हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पालिका प्रशासन की नाकामी के चलते जनता पीने के पानी को लेकर परेशान है। उसके बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन भवन स्वामियों को पानी के बिल भेज रहा है। इतना ही नहीं सुविधा दिए बगैर ही राजस्व वसूली का दबाव बनाया हुआ है। साथ ही आरसी जारी करने की चेतावनी भी दी जा रही है।
अमर उजाला ने शुक्रवार को नगर के वार्ड 20 के मिर्धानपुरा, काजीपुरा और वार्ड नौ के खटीकान में जलापूर्ति सुविधा का जायजा लिया। साथ ही यहां की जनता का दर्द जाना तो पालिका की कार्य प्रणाली खुलकर सामने आ गई। वार्ड नौ के मोहल्ला खटीकान में पाया कि भवन स्वामियों के पास नगर पालिका द्वारा भेजा गया पानी का बिल तो मिला, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं मिली। सभी परिवार पालिका प्रशासन को कोसते नजर आए। इसके बाद टीम वार्ड 20 के मिर्धानपुर और काजीपुरा में पहुंची। यहां की जनता भी बूंद बूंद पानी को तरसती मिली। पालिका द्वारा भेजे गए पानी के बिल सभी ने दिखाए।
विज्ञापन

इनका यह है कहना---
- खटीकान मोहल्ले के शकील अहमद का कहना है कि पालिका की ओर से पानी की सप्लाई नाममात्र है। हैंडपंप और सबमर्सिबल के सहारे प्यास बुझाते हैं। उसके बावजूद भी पालिका ने पानी का आठ हजार रुपये का बिल भेजा है।
- जसवंत का कहना है कि उनकी गली में कभी कभी पानी पहुंचता है। अनेकों बार पार्षद और पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले साल पालिका की ओर से 15 हजार रुपये का पानी बिल भेजा गया।
- मिर्धानपुरा के मोहम्मद शकूर का कहना है कि मोहल्ले में पानी की टंकी लगी हुई है, मगर इनमें पानी नहीं आता है। सभी लोग हैंडपंप और सबमर्सिबल से पानी लेते हैं। पानी का बिल पालिका की तरफ से आ रहा है।
- नूरजहां का कहना है कि मोहल्ले में पालिका ने पानी के कनेक्शन तो बांट दिए हैं, मगर सप्लाई नहीं है। लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर से व्यवस्था करनी पड़ती है।
-------------------------------------
सात हजार बकाएदारों को आरसी की चेतावनी
बागपत। सुविधा बगैर ही पालिका प्रशासन ने भवन स्वामियों को पानी के बिल तो भेजे ही हैं साथ ही समय पर बिल जमा न करने पर आरसी जारी करने की भी चेतावनी दी है। नगर में पालिका के सात हजार पानी के कनेक्शन हैं, जिन पर एक करोड़ बकाया है। पालिका के आरआई शीतल कुमार ने बताया कि नगर के 15 वार्डों में पानी के बकाए के बिल भेजे जा रहे हैं।
---------------------------------
बड़ौत में 75 और खेकड़ा में 45 लाख रुपये बकाया
बागपत। पानी बिल के बकाया की रिकवरी की प्रक्रिया चल रही है। बड़ौत पालिका क्षेत्र में 12 हजार पांच सौ उपभोक्ता हैं, जिन पर करीब 75 लाख रुपये बकाया हैं। जेई कामेंद्र कुमार ने बताया कि बिल भेजे जा रहे हैं। खेकड़ा नगरपालिका क्षेत्र में करीब 1800 उपभोक्ता हैं, जिन पर करीब 45 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

ये बोेले पार्षद ---
- वार्ड 20 की सभासद राशिदा का कहना है कि मिर्धानपुर, काजीपुरा व खटीकान मौहल्ले में पेयजल की समस्या को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों को अवगत कराया, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
--------------------------------
वार्ड नौ के सभासद ---
- ईओ बागपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें