फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट नहीं, बैंकों में सिर्फ मारपीट-हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के शौकत मार्केट स्थित बैंक के बाहर पुलिसकर्मियों से उलझते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत।  बैंकों के बाहर नोटों के लिए कतार में खड़े लोगों पर लाठियां पड़ने लगी है। सिस्टम पटरी पर नहीं लौटने से अब पुलिसकर्मी भी आपा खोने लगे। बैंककर्मी भी हताश हैं। अधिकतर बैंक शाखाओं में कैश नहीं पहुंचने के कारण हंगामे के हालात रहे। एटीएम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।
विज्ञापन


अमीनगर सराय में भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई। बैंक में एंट्री के दौरान भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस को कुछ नहीं सूझा और लाठियां भांजनी शुरू कर दी। यह हाल सिर्फ पीएनबी के बाहर का नहीं है। जिले के अन्य बैंकों में भी मारामारी का दौर चल रहा है। कतार में लगे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। अधिकतर बैंकों में कैश नहीं पहुंच रहा, जिस कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं। कलक्ट्रेट के सिंडीकेट बैंक पहुंचे सिसाना का किसान राजन घंटों लाइन में खड़ा रहा। रुपये मिले तो वह यहां से निकला रहा था, इस बीच बीमारी के चलते वह गिर पड़ा और घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। मीतली गांव में सेंट्रल बैंक के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा किया। बैंक मैनेजर से भी यहां कहासुनी हुई। शहर में स्टेट बैंक की शाखा पर भी हंगामा हुआ। लोगों का कहना था कि समय से  पहले बैंक बंद कर दिया गया है। 

रुपये नहीं मिलने पर भड़के लोग, नारेबाजी 
अमीनगर सराय। कस्बे के पीएनबी में पिछले तीन दिन से रुपये नहीं बदले जा रहे हैं। केवल रुपये जमा हो रहे हैं। रुपये नहीं मिलने पर लोग भड़क गए। उन्होंने बैंक के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने  अफसरों पर कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया। बैंक मैनेजर आरपी सिंह का कहना है कि बैंक में कैश नहीं आ रहा है। इसलिए कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बैंक स्टाफ पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन


सिक्कों से खरीदी प्रेस
बागपत। शुगर मिल कॉलोनी के बिट्टू को प्रेस खरीदना थी, लेकिन बैंक से रुपये नहीं मिले। इस पर उसके बच्चों ने अपनी गुल्लकें इकट्ठी की ओर इनमें से रुपये निकालकर प्रेस खरीदी। गुल्लकों से करीब 550 रुपये के सिक्के निकले, जिनसे प्रेस खरीदी गई।

कैश नहीं मिलने पर केनरा बैंक में हंगामा
दोघट। केनरा बैंक शाखा पुसार में कैश नहीं मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। बैंक कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की। बुधवार को बैंक के बाहर सुबह 7 बजे से कैश निकालने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी। 10 बजे बैंक खुलने के बाद लोगों में बैंक में अंदर घुसने के लिए अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई महिलाएं नीचे गिर गई। लोग उनके ऊपर से कूदकर अंदर घुस गए। अन्य लोगों ने महिलाओं को किसी तरह कुचलने से बचाया। कैश नहीं मिलने पर हंगामा किया।  शाखा प्रबंधक नवीन जैन ने बताया कि बैंक में कैश नहीं आया है। जब कैश आएगा तो बांटा जाएगा। वहीं दाहा, निरपुड़ा, टीकरी, दोघट आदि बैंकों में भी कैश को लेकर पूरे दिन हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कई जगह बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। लोगों का कहना था कि उन्हें कैश के लिए बैंक के रोज चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 

तीन बजे खुला बैंक, लोगों का हंगामा
छपरौली। सिंडिकेट बैंक की लूंब शाखा का मेन गेट दोपहर बाद तीन बजे खुला। उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन कोई भी जवाब देने को उपलब्ध नहीं था जिसको लेकर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन से बैंक की सेवा दुरुस्त कराए जाने की मांग की। 
 बैंक पर सुबह से ही 500 व 1000 के पुराने नोट जमा करने व रुपये निकालने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी थी। दोपहर बाद बैंक मैनेजर आए और उनके बाद बाकी कर्मचारी बैंक पर आए तो लोगों ने लेटलतीफी व ग्राहकों को तंग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें