स्कूल ने ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता कराई
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता कराई। इसमें लोगों को कोरोना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन और प्रधानाचार्य विनय चौधरी ने बताया कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बच्चों को घर बैठे ऑलाइन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग तेकर अपना हुनर दिखाया। पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय नंबर, बिनौली में माध्यमिक विद्यालय, बरनावा के बच्चों के साथ एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन और हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोनिया अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 45 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें शिवा प्रथम, रुकइया द्वितीय, शैली तृतीय पर रही। इसमें संजय राणा, देवेंद्र फोगाट, ओमकार तोमर, ऋषिपाल, प्रधानाचार्य कविता सिंह, प्रधानाध्यापक विनय कुमार, रेनू पंवार, शालू सिंह, मीनू ढाका, ममता रानी, शकीला, रुचि शर्मा, रचना, संगीता देवी, प्रीति शर्मा आदि शामिल रही।