चांदीनगर। ढिकौली गांव से लापता युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका के चलते रिपोर्ट दर्ज कराई । दो दिन बाद भी घटना का खुलासा न होने के कारण परिजनों में आक्रोश है।
ढिकौली के राजेंद्र ढाका (21) पुत्र सुशील ढाका पच्चीस अगस्त को घर से दुकान पर जाने को कहकर निकला। शाम तक वापस नहीं लौटने पर जानकारी की, मगर युवक दुकान पर भी नहीं आया । 26 अगस्त को परिजनों ने युवक की पुलिस को सूचना दी और 27 अगस्त को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को गांव के ही पप्पू ने चांदीनगर पुलिस को गन्ने के खेत में शव होने की जानकारी मिली। पुलिस को मौके से युवक के हाथ पैर गन्ने के पेड़ से बंधे थे और उसके शव को जंगली जानवरों ने नोंच रखा था। युवक की राजेंद्र के नाम शिनाख्त हुई । परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चांदीनगर थाना पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के दो दिन बाद पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। थानाध्यक्ष चमन प्रकाश शर्मा ने कहा मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।