फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रवेश के लिए ऑफर लेटर नहीं निकले, दूसरे दिन मायूस लौटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले दिन ऑफर लेटर निकाल चुके विद्यार्थियों को ही मिल सका प्रवेश
विज्ञापन

-19 अगस्त तक पहली मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीसीएसयू की पहली मेरिट के आधार पर मंगलवार को प्रवेश के दूसरे दिन साइट से ऑफर लेटर नहीं निकल सके। बड़ौत के विभिन्न कॉलेजों में पहुंचे विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी किए बिना लौटना पड़ा। पहले दिन ऑफर लेटर निकाल चुके विद्यार्थियों के ही प्रवेश हुए, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने मेरिट में नाम और जरूरी दस्तावेज की जानकारी की।
सीसीएसयू ने स्नातक कक्षाओं में पहली मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए 17 से 19 अगस्त तक का समय निर्धारित किया है। कॉलेजों ने 13 और 14 अगस्त को मेरिट तैयार की थी। इसके बाद विद्यार्थियों ने आईडी और पासवर्ड के जरिये ऑफर लेटर निकालने शुरू किए, लेकिन साइट पर बढ़े लोड के कारण मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित रही। समस्या के चलते विद्यार्थी अपने-अपने कॉलेजों में पहुंचे और प्राचार्यों को इसकी जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन ने भी विश्वविद्यालय स्तर पर समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए कॉलेजों में अतिरिक्त काउंटर बनाए गए, लेकिन ऑफर लेटर नहीं निकलने के कारण उसका कोई फायदा नहीं हो सका। वहीं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शिन्जिता अग्रवाल ने बताया कि साइट सही तरीके से काम नहीं करने के कारण विद्यार्थियों को ऑफर लेटर निकालने में परेशानी हुई। इससे प्रवेश नहीं हो सके। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही ऑफर लेटर निकाल लिए थे, उनके प्रवेश आसानी से हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें