फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हादसा नहीं, मेरे बेटे की हत्या की गई’

Fri, 20 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत एसपी से शिकायत करने पहुंचे सिनौली के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के सादिकपुर सिनौली निवासी अनिता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की कि उसके बेटे की हत्या की गई है। हादसे में उसकी जान नहीं गई, पर पुलिस हादसा दर्शाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों संग आई अनिता का कहना है कि उसके बेटे रितिक उर्फ वंश (15) को गांव के ही युवक 16 मई को शाम करीब साढ़े तीन बजे घर से बुलाकर ले गए थे। रात में आरोपियों ने उनके घर किसी व्यक्ति से सूचना भिजवाई कि वंश को चोट लग गई है।
  वह बड़ौत अस्पताल में भर्ती है। जब तक वे अस्पताल पहुंचे वंश की मौत हो चुकी थी। उसने वंश की हत्या का आरोप लगाते हुए छपरौली थाना पर नामजद तहरीर दी थी, पर पुलिस ने अब तक हत्या की धारा में केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें