फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खाटू श्याम मंदिर की वर्षगांठ पर निशान यात्रा निकाली

Fri, 21 Mar 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
घिटौरा गांव में निकाली गई खाटू श्याम की अखंड ज्योति और निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत
विज्ञापन
खेकड़ा। घिटौरा गांव के खाटू श्याम बाबा के मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर गांव में अखंड ज्योति और निशान यात्रा निकाली गई। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

घिटौरा गांव में बृहस्पतिवार को मंदिर की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। जहां खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा, ध्वज यात्रा अखंड ज्योति के साथ निकाली गई। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में श्रद्धालुओं नेे श्याम बाबा के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद मंदिर में हवन का आयोजन हुआ।
वहां संकीर्तन भी किया गया,के समापन पर सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर खाटू श्याम मन्दिर सनातन संघ अध्यक्ष प्रवेश बंसल, अरुण पंडित, प्रवेश बैसला, दिनेश कुमार, संजय बैसला, श्रीकृष्ण, नागेश गुर्जर, मनुपाल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें