फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्राटा दौड़ मेें निशा और 400 मीटर में आयुषी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज रंछाड़ में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बिनौली। श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज रंछाड़ में बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उदघाट्न मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली राशिद अनवर सिद्दीकी व पूर्व सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस ओमवीर सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में निशा फजलपुर प्रथम, 400 मीटर दौड़ में आयुषी मवीकला प्रथम, जूनियर बालिका कबड्डी में यूपीएस फजलपुर की टीम प्रथम, गांगनौली की टीम द्वितीय, जूनियर वर्ग में बामनौली स्कूल की टीम प्रथम, गांगनौली स्कूल की टीम द्वितीय, प्राथामिक बालिका कबड्डी में गांगनौली स्कूल की टीम प्रथम, यूपीएस फजलपुर की टीम द्वितीय, बालक वर्ग में गांगनौली स्कूल की टीम प्रथम, यूपीएस फजलपुर स्कूल की टीम द्वितीय। जूनियर बालिका खो-खो में मुलसम स्कूल की टीम प्रथम, यूपीएस फजलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में मास्टर वरुण कुमार, विकास मलिक, लोकेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अभिमन्यु शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें