फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान चंद्र प्रभु का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में सोमवार को भगवान चंद्र प्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा निकाली।
विज्ञापन

विधानाचार्य पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण करके प्रथम कलश से अभिषेक, पूजन और शांतिधारा की। साथ ही निर्वाण कांड का पाठ करके समाज के लोगों ने श्रीजी को सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया और अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्र प्रभु का गुणगान किया। इसके उपरांत मंदिर से भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा में श्रीजी को रथ में लेकर विक्की जैन बैठे। भगवान के सारथी रजनीश जैन बने। नीरज जैन, लोकेश जैन ने चंवर ढुराया और कुबेर इंद्र शौर्य जैन, ईशान इंद्र वैभव जैन बने। मंदिर से बैंडबाजों के साथ रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा पूरे गांव का भ्रमण करके पांडुकशिला स्थल पहुंची। वहां पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक किया। इस मौके पर पवन जैन, वीरेंद्र जैन, मोहित जैन, विशाल जैन, राहुल जैन, अशोक जैन, मनोज जैन, देवेंद्र जैन समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें