बड़ौत में निर्वाण महोत्सव के लिए स्तम्भ पर बनाया मचान। संवाद
बड़ौत। नगर में आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मंगलवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। मान स्तंभ पर निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए 65 फिट ऊंचा मचान तैयार किया गया है।
आचार्य ज्ञेय सागर महाराज के सानिध्य में आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनेगा। महोत्सव के लिए नगर के गांधी रोड स्थित 65 फिट ऊंचे मान स्तंभ पर मोक्ष कल्याणक का लड्डू श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, सनत इंद्र, महेन्द्र इंद्र बनने वाले श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन भी किया जाएगा।