1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान श्री पारसनाथ की मूर्ति
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को नेहरू रोड पर संपन्न हुई। जिसमें चार अगस्त को पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि चार अगस्त को सबसे पहले श्रीजी का पुजारियों द्वारा अभिषेक किया जाएगा। फिर शांति धारा होगी। इसके बाद पारसनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू सामूहिक रूप से चढ़ाया जाएगा। उसके बाद दैनिक पूजा और पारसनाथ स्तोत्र का विधान होगा। राजीव जैन ने बताया कि इसमें इंद्र और इंद्राणी भाग लेंगे, विधान पंडित नेम चंद जैन द्वारा कराया जाएगा।
चार अगस्त की शाम को पारस नाथ भगवान की आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पूरे मंदिर को झालरों से सजाया जा रहा है। बैठक में सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, अनिल जैन, अमन जैन, पवन जैन, अनिल जैन बावली संजीव जैन का सहयोग रहा।