फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोकलेन मशीन खराब, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
एलिवेटिड़ मार्ग निर्माण मे लगी पोकलेन मशीन खराब होने से खेकड़ा में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर लगे ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड के पास पोकलेन मशीन खराब हो गई। जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आधा घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेेस वे के पास से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार सुबह करीब दस बजे निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन पाठशाला बस स्टैंड के पास बीच मार्ग अचानक खराब हो गई। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
खराब मशीन को मार्ग से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ। निर्माणाधीन सीगल कंपनी के एरिया मैनेजर उमेश राणा का कहना है कि निर्माण कार्य में लगी मशीन खराब होने के कारण कुछ समय जाम लगा रहा। मशीन को मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें